फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जौनपुर पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार, ठग पुत्र फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 15 दिन पूर्व पिता- पुत्र जमानत पर जिला कारागार से आए थे बाहर
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोड़ऊर गांव में छापा मारकर किया गया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
लठ्ठूडीह(गाजीपुर)। जौनपुर जनपद पुलिस ने सोमवार की देर शाम करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोड़ऊर गांव में छापा मारकर पिता को धर- दबोचा, जबकि ठग पुत्र चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस गिरफ्तार पिता को देर रात जौनपुर लेकर रवाना हो गई। पिता- पुत्र 15 दिन पूर्व जमानत पर जिला कारागार से छूटकर घर आए थे।
गोड़ऊर गांव निवासी ठग उपेंद्र राय और उसके पिता प्रदीप पर जौनपुर में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। इस मामले में दोनों की गिरफ्तारी के ललिए पुलिस नजर लगाए हुए थी कि जिला कारागार में बंद दोनों पिता- पुत्र जमानत पर छूटकर बाहर आए और दबोच लिया जाए। करीब छह माह से बंद दोनों पिता- पुत्र 15 दिन पूर्व जमानत पर बाहर आए ।
विज्ञापन

जानकारी होते ही जौनपुर पुलिस टीम कोतवाली के इंस्पेक्टर जेपी द्विवेदी के नेतृत्व में गोड़ऊर गांव पहुंची। जहां घेराबंदी करके दोनों की तलाश शुरू की गई। पुलिस पिता प्रदीप राय को तो गिरफ्तार करने में सफल हो गई, लेकिन पुुत्र उपेंद्र राय छत के सहारे फरार हो गया। पुलिस ने कई घरों में खोजबीन किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जौनपुर पुलिस आरोपी पिता प्रदीप राय को साथ लेकर लौट आई। मालूम हो कि करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में ठग उपेंद्र, उसके पिता प्रदीप राय और साली को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर छह माह पूर्व सलाखों के पीछे भेज दिया था। जमानत पर घर आए थे। इस संबंध में जौनपुर जिले से आए इंस्पेक्टर जेपी द्विवेदी ने बताया कि पिता- पुत्र के खिलाफ जौनपुर जिले में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें