फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बैंड-बाजा देखने जा रही जौनपुर की बालिका की बाेलेरो से कुचलकर मौत

विज्ञापन
सिधौना रेलवे क्रासिंग के पास बोलेरो से कूचलकर मासूम---शालिनी कुमारी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
मौधा/औड़िहार। खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना क्षेत्र के गोपालपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास बोलेरो से कुचलकर शालिनी (10) की मौत हो गई। बालिका गोपालपुर गांव ननिहाल आई थी। गांव के एक मंदिर पर शादी का बैंड बाजा बज रहा था। आवाज सुन वह सड़क पार कर मंदिर के पास जा रही थी। इसी दौरान औड़िहार की तरफ आ रही बोलेरो की चपेट में बच्ची आ गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत और बोलेरो को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। खानपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि जौनपुर जनपद के केराकत जनपद निवासी शालिनी कुछ दिन पूर्व गोपालपुर गांव नाना बाबूलाला यादव के घर आई थी। नाना बाबूलाला यादव ने बताया कि स्थानीय मंदिर पर शादी का बाजा बज रहा था। उसे देखने के लिए वह घर के पास ही सड़क को पार कर रही थी। इसी दौरान औड़िहार की तरफ से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गई। बोलेरो से कुचलकर बालिका की मौत हो गई। बालिका के पिता वर्तमान समय में मुंबई में रहते हैं। मृतका तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पंचनाम करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें