फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगीपुर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को जंगीपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की। ग्रामीण जंगीपुर थानाध्यक्ष के व्यवहार से नाखुश थे। इलाके के व्यापारियों ने पुलिस कप्तान से इसकी शिकायत की थी। इस बीच शुक्रवार को जंगीपुर थानाध्यक्ष जयचंद्र भारती पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह बारा चौकी इंचार्ज यजुवेंद्र सिंह को जंगीपुर थाने की कमान सौंपी गई है। जबकि रजागंज चौकी प्रभारी राजेश बहादुर सिंह को बारा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। जबकि जंगीपुर थाने के दारोगा अश्वनी दूबे को रजागंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें