जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते जिला जज प्रशांत कुमार मिश्रा के साथ जिलाधिकारी एवं एसपी।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिला जज, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को दोपहर में जिला कारागार का निरीक्षण किया। एक घंटे से ज्यादा समय तक अधिकारियों ने एक-एक बैरक का निरीक्षण कर कैदियों की जांच की। इस दौरान कोई खामी नहीं मिली। जिला जज प्रशांत मिश्रा, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह पुलिस संग जिला कारागार पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक बैरक की तलाशी लेने के साथ ही कैदियों से जानकारी हासिल किया। उन्होंने भोजनालय, अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही कर सुरक्षा के बाबत जानकारी हासिल की। कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करने की हिदायत देने के साथ इसमें लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी सीटी गोपीनाथ अपनी, सीओ सिटी ओजस्वी चावला, कोतवाल विमल कुमार मिश्रा आदि अधिकारी उपस्थित थे।