फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार के बैरकों की डीएम-एसपी ने ली तलाशी, हड़कंप

विज्ञापन
जिला जेल से निरीक्षण कर बाहर आते डीएम मंगला प्रसाद सिंह एवं एसपी डा. ओमप्राकाश सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सभी बैरकों की तलाशी ली। हालाकि इस दौरान कुछ मिला नहीं। उन्होेंने खाने की गुणवत्ता पर ध्यान देने और साफ सफाई कराने का निर्देश जेलर को दिया। सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकरी और पुलिस अधीक्षक का काफिला जिला कारागार पहुंचा। औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही जिला कारागार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गई। डीएम एवं एसपी ने एक-एक बैरक की तलाशी ली। इसके बाद कैदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी देखी। जिलाधिकरी ने जिला कारागार के अधिकारियों को साफ-सफाई रखने के साथ अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। इसके अलावा कोविड-19 के लिए शासन से जारी निर्देशों का पालन करने तथा कैदियों से मिलने आने वाले लोगों की तलाशी के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश देने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी ओजस्वी चावला एवं कोतवाल विमल मिश्रा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें