बिरनो थाना क्षेत्र के जयरामपुर बिठौरा में आयोजित सन्नी यादव की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जबलपुर (कमालपुर) और गाजीपुर स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें जबलपुर ने जीत दर्ज किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान शशिन्द्र सिंह लल्लन व दुर्ग विजय राजभर द्वारा किया गया।
जबलपुर (कमालपुर) ने गाजीपुर स्टेडियम को 30 से 18 अंकोे से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम कों नगद दस हजार व द्वितीय टीम को पांच हजार और तृतीय स्थान की टीम को तीन हजार रुपये एवं ट्राफी दी गई। कार्यक्रम में अनिल यादव , पंकज पाण्डेय, हरिविलास चौबे, विनय पाण्डेय, नीरज पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।