फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इकबाल अहमद जैसा संघर्षशील नेता मिलना मुश्किल

विज्ञापन
कासिमाबाद के महाराणा प्रताप सभागार में इकबाल अहमद की पूण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित क
विज्ञापन
कासिमाबाद। स्थानीय महाराणा प्रताप सभागार में वामपंथी नेता इकबाल अहमद की छठवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इकबाल अहमद जैसा संघर्षशील नेता मिलना मुश्किल है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं सपा नेता शादाब फातिमा ने कहा कि देश में संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं, लेकिन देश के लोगों की बात सुनते नहीं। आज हमारे देश को खोखला बना दिया गया है। कहा कि शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर दुख व्यक्त किया। अध्यक्षता करते हुए भाकपा के जिला सचिव जनार्दन राम ने कहा कि इकबाल अहमद हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहे। इस मौके पर भारतीय दिव्यांग शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी पांडेय, नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष फकरे आलम, बृजभान सिंह बघेल, राजदेव यादव, रामलाल, सुरेंद्र राम, शिवकुमार यादव, रामदरश यादव, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तिवारी, विपिन जायसवाल, घूरा यादव, कैलाश यादव, राजीव सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन किसान सभा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने किया। अंत में श्रद्धांजलि सभा के आयोजक इरशाद अहमद, इरफान अहमद, इमरान अहमद ने संयुक्त रूप से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें