अपने उसूल के पक्के और जीवन भर गरीबों, शोषितों के लिए संघर्ष करने वाले इकबाल अहमद जिन्हें लोग नेताजी के नाम से जानते और पुकारते थे वह किसी परिचय के मोहताज नहीं थे। वह हमेशा गंगा-जमुनी तहजीब के लिए भी जाने जाते रहे। उनकी पुण्यतिथि शनिवार को मनाई जाएगी। दो फरवरी 1943 में कासिमाबाद विकासखंड के सोनबरसा गांव के एक रईस परिवार में जन्म लेने वाले इकबाल अहमद ने स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद सरजू पांडेय के नेतृत्व में 1957 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर दर्जनों आंदोलनों का नेतृत्व किया। वह गरीबों, शोषितों को न्याय दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।