लाकडाउन में रौजा तिराहा पर बिना हेलमेट के बाइकों की चेकिंग करते यातायात प्रभारी।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस का तेवर लगातार तल्ख बना हुआ है। लोग बेवजह घरों से बाहर न निकले, इसके लिए पुलिस लगातार चक्रमण कर रही है। जहां भी लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है, उन्हें वहां से हटाते हुए घर बेवजह बाहर न घूमने का फरमान सुना रही है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने रौजा तिराहा सहित अन्य मार्गों पर पुलिस कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग की। इस दौरान बेवजह और जरूरी कार्यों के बिना हेलमेट और मास्क लगाए निकलने पर 67 बाइकों का चालान किया। इसके साथ ही एक बाइक को सीज करने के साथ ही दो हजार सम्मन शुल्क जमा कराया। चेकिंग से लोगों में अफरा-तफरी मची रही।