जमानिया/नंदगंज। जमानिया कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मतसा गांव के पास अवैध तरीके से मिट्टी का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़कर चालान कर दिया। इन दिनों क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन का कारोबार जोरों से चल रहा है। इसके क्रम में कोतवाली पुलिस मतसा गांव के पास अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे दो ट्रैक्टर को पकड़कर कोतवाली ले आई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन कर रहे मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर को पकड़कर चालान की कार्रवाई की गई है। नंदगंज थाना क्षेत्र में एआरटीओ ने अभियान चलाकर शुक्रवार को अवैध रूप से बालू लादकर ढुलाई कर रहे 12 ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। साथ ही चालान करने साथ छह लाख की राजस्व वसूली की। संवाद