फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून को पुलिस लाइन में होगा मुख्य कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
21 जून को नौवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर जिला संचालन समिति की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने बताया कि 21 जून को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। योग पखवाड़ा का उद्घाटन 15 जून को गांधीपार्क आमघाट में किया जाएगा। करीब 1500 लाभार्थियों को श्री रूद्र प्रकाश तिवारी वाईडब्ल्यूसी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

15 से 21 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस थीम ‘हर घर-आंगन योग‘ योग सप्ताह जनपद के तहत सभी तहसील, विकास खंड, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर, ऐतिहासिक भवनों, अमृत सरोवर घाट आदि जगहों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए योग प्रशिक्षकों एवं योग सहायकों को नामित किया गया है। योगाभ्यास करने का समय सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक निर्धारित है। योग सप्ताह कार्यक्रम के तहत आयुष विभाग द्वारा योग शिविर, आयोजन, लाभार्थियों का माईक्रोप्लान तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त तहसील मुख्यालय, विकास खंड मुख्यालय के कर्मचारियों को चयनित योग प्रशिक्षकों द्वारा 13 जून से निर्धारित समय से प्रशिक्षण देंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष वैश्य समेत सभी उपजिलाधिकारी, सभी तहसीलदार, सभी जिलास्तरीय अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, बीईओ, सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत, क्षेत्रीय आयुर्वैदिक एवं यूनानी अधिकारी, स्वयं सेवी संस्थानों के प्रतिनिधि, गायत्री परिवार, पंतजली, ब्रम्हकुमारी, योग वेलनेस हेल्थ सेंटर के प्रशिक्षक, नेहरू युवा केंद्र, क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें