फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि सहित तीन अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
सेवराई तहसील स्थित संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत पत्र पर सुनवाई करतीं डीएम। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जिले के सातों तहसीलों पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 356 शिकायती पत्रों में मात्र 30 पत्रों का ही निस्तारण हो पाया। सुबह नौ बजे से तहसीलों पर पहुंचे अधिकांश फरियादियों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। सेवराई में डीएम तो अन्य तहसीलों पर एसडीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का निर्देश दिया। इधर, डीएम आर्यका अखौरी ने उपनिदेशक कृषि सहित तीन अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई से अन्य अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सेवराई तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिले के सभी आला अधिकारियों सुबह 10 बजे तक पहुंच गए थे। इधर सुबह नौ बजे से ही फरियादी भी तहसील परिसर में पहुंचकर अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे थे। सुबह 10:30 बजे से सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने एक-एक करके फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई शुरू कर दी। सुबह 11:30 बजे डीएम आर्यका अखौरी सेवराई तहसील पहुंचीं। उन्होंने भी फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करते हुए समस्याओं का निस्तारण किया। साथ ही अन्य अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान यहां 96 शिकायतें मिलीं, जिसमें से सात का ही निस्तारण हो पाया। वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में उपनिदेशक कृषि, अपर मुख्य अधिकारी और विद्युत विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं कासिमाबाद में 36 में चार, जमानिया में 57 में मात्र एक, सैदपुर में 48 में तीन, मुहमम्दाबाद में 32 में चार, सदर में 21 में आठ, जखनिया में 66 में मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतपत्रों के संबंध में अविलंब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण किया जाए। सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को तीन दिन में शत-प्रतिशत निस्तारित करें। इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार
सेवराई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने निबंधन कार्यालय पूर्ण होने के पश्चात कार्य शुरू नहीं करने से संबंधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। जिसपर डीएम ने जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। फरियादी अकबर खान द्वारा गोड़सरा कैथी मार्ग पर कार्य में अनियमितता और लापरवाही की शिकायत की गई। जिस पर सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं जेई एक्सईएन को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव में बिजली के तार टूटकर गिर जाने से एक भैंस की हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पीड़ित को दो दिनों के अंदर मुआवजा देने का निर्देश दिया।
तहसील परिसर में पेयजल और अधिवक्ता भवन न होने से वकीलों को वह फरियादियों को काफी असुविधा हो रही है। इसके साथ ही तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय का खोलना अति आवश्यक है। यहां के लोगों को जमीनी लिखा पढ़ी के लिए जमानिया न जाना पड़े और क्षेत्र का विकास संभव हो सके।- दयाशंकर सिंह, अधिवक्ता
भदौरा से महना को जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर स्थिति में है। कई बार शिकायत पत्र देने के बावजूद संबंधित द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आए दिन वाहन चालक और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का आवागमन करना मुश्किल हो गया है।- धर्मराज पांडेय, महना
लेखपाल द्वारा कार्य को लगातार टरकाया जा रहा है। ऐसे में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। धन उगाही के चलते राजस्व संबंधित कार्य नहीं किया जा रहा है। इनकी शिकायत सीडीओ से की गई है। सीडीओ द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिला है। - अमजद खान, उसिया
जमीन संबंधित मामले में प्रार्थना पत्र दिया हूूं। कई बार इस संबंध में संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना-पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इस बार प्रार्थना पत्र तो अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिला है। - रामाशंकर यादव, भदौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें