फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन वार्डेन का मानदेय रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के लेखाकार एवं वार्डेन की बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय महुआबाग में शनिवार को हुई। इसमें बीएसए ने प्रेरणा एप के माध्यम से कर्मियों एवं छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही बाराचवर, मरदह एवं जमानिया की प्रगति शून्य मिलने पर तीन वार्डेन का मानदेय रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं में से शेष छात्राओं का भुगतान करने के लिए आधार फीड कराने के लिए निर्देशित किया गया। खान एकेडमी द्वारा संचालित कार्यक्रम की समीक्षा में बाराचवर, मरदह एवं जमानिया की प्रगति शून्य पाई गई, जिस पर संबंधित वार्डेन का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। साथ ही न्यूनतम प्रगति वाले विद्यालय बिरनो, देवकली, कासिमाबाद, मनिहारी, मुहम्मदाबाद, रेवतीपुर, सैदपुर, जखनिया को कड़ी चेतावनी दी गई। अच्छे कार्य करने वाले सदर, भांवरकोल तथा सादात की प्रशंसा की गई। विद्यालय में अवस्थापना सुविधाओं संबंधी गैप एनालिसिस की समीक्षा में अब तक कराए गए कार्यों क ाविवरण लिया गया। शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला समन्वयक अमित कुमार राय और सभी वार्डेन एवं लेखाकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें