फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाने का निर्देश

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के सेमरा में बन रहे ठोकर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में बैठक हुई हुई। जिलाधिकारी ने जनपद में उन तहसील क्षेत्र के गांव जो बाढ़ की चपेट आ सकते है और उनमें कहां-कहा कटान हो सकती है, आदि बातों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जनपद एंव तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को ऐसे गांवों को बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। उन क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ही पूरी चाक चौबंद व्यवस्था का निर्देश दिया। इससे बाढ़ के समय ग्रामीणों को किसी प्रकार हानि न होने पाए। उन्होंने बताया कि इन परिस्थितियों को देखते हुए पूरी तैयारियां कर ली गई है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध है। ग्रामीणों को कही से कोई भी दिक्कत नही आने दी जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी संबंधित जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें