फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा मुहम्मदाबाद एवं जहूराबाद में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बूथों पर लगाए गए बीएलओ-पदाभिहित अधिकारी, एईआरओ एवं सुपरवाइजर की बैठक बुधवार को नेशनल इंटर कॉलेज में हुई। समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने फॉर्म-छह, सात एवं फॉर्म-आठ की कम प्रगति वाले बूथों पर नाराजगी व्यक्त की, साथ ही सभी को चेतावनी दी। इस दौरान बूथ संख्या 159 पर नाम निर्देशन में छह फार्म प्राप्त होने पर लेखपाल रामलखन, सुपरवाइजर हर्षमति बीएलओ एवं एईआरओ अखिलेश कुमार को कर्मचारियों की समीक्षा न करने, बूथ पर न जाने एवं समय-समय पर समीक्षा न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इसी क्रम में 397 बूथ नंबर पर फीडिंग न कराने, फार्म छह लक्ष्य के सापेक्ष पूरा न करने पर एईआरओ से स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि जितने भी फॉर्म चार बजे तक एकत्र हो रहे हैं उसे उसी दिन सुपरवाइजर को देकर उनसे रिसीविंग जरूर लें। बूथ नंबर 318 एवं 347 बूथ पर एईआरओ द्वारा समय-समय पर समीक्षा न करने, सूचना फीड न करने तथा गूगल शीट पर अपलोड न कराने पर एईआरओ को स्पष्टीकरण देने तथा 384 एवं 352 बूथ के सुपरवाइजर गंगाराम से स्पष्टीकरण मांगा गया। समीक्षा बैठक में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद को प्रतिदिन जितने भी फार्म आ रहे हैं उसे गूगल शीट पर अपलोड कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें