फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार पर चार्ट मेन्यू और सीसीटीवी लगवाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गोराबाजार स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का बुधवार को जिला जज, डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने प्रत्येक दिन की खाने की मेन्यू दीवार और प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी लगवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी आर्याका अखौरी एवं एसपी रोहन पी बोत्रे का काफिला राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गोरा बाजार पहुंचा। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने वहां बंद किशोर अपराधियों से समय पर नाश्ता और खाना-पानी मिलने की जानकारी ली। साथ ही रसोई कक्ष का भी निरीक्षण किया। शौचालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देशित किया। साथ ही बंदियों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी बंदियों से उनका हाल जाना और वे किस मुकदमें, कहां के निवासी है और कितने वर्षों से सजा काट रहे हैं के संबंध में पूछताछ की। उसके बाद डीएम ने स्व.शिवपूजन पाठक बालिका बाल गृह रस्तीपुर सैदपुर का निरीक्षण किया। वहां 16 बच्चियां मिलीं। डीएम ने सुरक्षा के दृष्टिगत दो गार्ड की तैनाती का निर्देश दिया। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ उपस्थिति पंजीका की जांच करते हुए उपस्थित कर्मचारी से पूछताछ की। उन्होंने वहां बनाए गए रसोई घर, शयन कक्ष, मनोरंजन कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था में सीसीटीवी कैमरा एवं इनवर्टर एवं शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था न होने पर तत्काल आरओ मशीन लगाने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें