फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आश्रय गृहों में कंबल-रजाई का प्रबंध करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए गठित समिति की ओर से मंगलवार को संरक्षण गृहों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्व0 शिवपूजन पाठक बालगृह रस्तीपुर में उपस्थिति पंजिका के अनुसार कर्मचारी कार्यरत रहे। संस्था में आवासित बालिकाओं की संख्या उपस्थिति पंजिका के अनुसार रही।
विज्ञापन

समिति ने बालिकाओं के लिए भोजन, स्वच्छता एवं ठंड से बचाव के लिए कपड़े, कंबल, रजाई का जरूरत के हिसाब से प्रबंध करने का दिशा-निर्देश दिया। ऐसे ही पंडित भोलानाथ मिश्र बालगृह मखदूपुर के उपस्थिति पंजिका के अनुसार कर्मचारी कार्यरत मिले। संस्था में आवासित बालकों की संख्या, उपस्थिति पंजिका के अनुसार पूर्ण मिली।
समिति ने बालगृह (बालक) को निर्देशित किया गया कि वे बच्चों के भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें एवं साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। समिति द्वारा अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करते हुए बालगृह में दवा की उपलब्धता, जांच के संबंध में जानकारी ली गई। बालगृह में किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न या परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के निरीक्षण में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे और आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका के अनुसार उपस्थित रहे। यहां भी शौचालय में साफ-सफाई एवं हार्पिक, साबुन, हैंडवाश, मच्छरों के लिए छिड़काव तथा ठंड से बचाव के लिए कपड़े तथा कंबल. रजाई आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान समिति के अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष अदालत राकेश कुमार, पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे और न्यायालय सिविल जज साधना कुमारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें