कासिमाबाद। समाधान दिवस में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी 11:20 पर ब्लॉक सभागार पहुंचीं। जबकि 12:10 पर पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा पहुंचे। दोनों अधिकारियों से पहले सभी अधिकारी पहुंच चुके थे। जिलाधिकारी ने ग्राम बहरार में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई न करने के कारण वहां के लेखपाल के साथ दो और लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के आने की सूचना से फरियादियों की लंबी लाइन अंतिम समय तक लगी रही। यहां तक की रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों को धक्कामुक्की भी करना पड़ गया। आज की शिकायतों में सबसे ज्यादा भूमि संबंधी विवाद रहे। जिसमें अवैध अतिक्रमण, चकरोड, खेतों की पैमाइश सही ढंग से न करने आदि की रही। जिलाधिकारी यहां से 1:30 बजे निकल गईं।