गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, राजकीय आईटीआई एवं लंका मैदान गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पार्टी के बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, टेंट हाउस और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि इसे समय सीमा के अंतर्गत पूरा करा लिया जाए। पार्टी द्वारा ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित कर चिह्नित किया जाए कि किसकी ड्यूटी किस स्थान पर लगाई गई है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी-अपर जिलाधिकारी वि.-रा दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, तहसीलदार आदि उपस्थित थे।