फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिला जेल का निरीक्षण, भर्ती कैदियों का हाल जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को संयुक्त रूप से जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियों के संबंध में पूछा और उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाॅक रजिस्टर की जांच की। इसके बाद बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने जिला कारागार में चिकित्सालय, महिला और पुरुष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जांच की। कारागार में रसोई घर के निरीक्षण में प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मेन्यू की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल का प्रवेश न होने पाए। इस के लिए रोस्टर बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बंदी गृह में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर प्रभारी अधीक्षक राकेश कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर रविंद्र सिंह यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें