राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण के तहत विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृद्धजन आवास, वृद्धाश्रम लंगड़पुर, छावनी लाईन में विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे ने वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम की जानकारी ली और परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ पानी व मीनू के अनुसार भोजन के लिए निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम को प्रबंधक द्वारा चौबीस घंटे आश्रम में ही रहकर वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का सेवा दे रही है और उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वृद्धाश्रम को संचालित करने के लिए कर्मचारीगण कार्यरत है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में पुरुष और महिला दोनों रहते है। वृद्धाश्रम को देख-रेख के लिए विडियो कैमरा और विश्राम के लिए कुर्सी, टेबल, चौकी आदि की उचित व्यवस्था पाई गई।
वहीं, वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का मीनू विवरण के अनुसार उनको सप्ताहिक सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता व रात्रि का भोजन के बारे बताया गया। साथ ही मौसमी सब्जी, फल भी दिया जाता है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में उनके लिए शाम को भजन संगीत, टेलीविजन की भी व्यवस्था है। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वे गांव-गांव के ग्राम प्रधान/सरपंच से जनसंपर्क भी करती है कि अगर कोई वृद्ध बेसहारा हो, कोई देख-रेख न करने वाला हो तो वे मोबाईल नंबर 9129298091 पर सूचित करें।