गाजीपुर। औड़िहार स्थित उर्वरक की 48 दुकानों पर कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने शनिवार को छापा मारा। इस दौरान 18 नमूना लेने के साथ एक दुकानदार को चेतावनी दी गई। मिलावटी एवं नकली खाद के अलावा बीज में गड़बड़ी पर शिकंजा कसने के लिए कृषि विभाग ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पूर्व कृषि अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने दुकानों पर छापेमारी करके कार्रवाई की थी। डीएम के निर्देश पर कृषि अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सैदपुर तहसील के 48 उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। इसी दौरान स्टाक रजिस्टर से दुकान एवं गोदाम में मौजूद खाद की बोरी का मिलान किया। साथ ही बिक्री एवं खरीद रजिस्टर की जांच की। इस दौरान एक दुकानदार द्वारा रजिस्टर पूर्ण नहीं किए जाने पर चेतावनी देते हुए कार्रवाई की हिदायत दी। इसके बाद 18 दुकानों से खाद के नमूने एकत्र किए गए। विभाग के इस सख्ती से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि नकली एवं मिलवाट खोरी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।