फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा लेखा कक्ष में गंदगी देख प्रभारी मंत्री की त्योरी चढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल ने शनिवार को मनिहारी ब्लाक का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान मनरेगा लेखा कक्ष में गंदगी देख उनकी त्योरी चढ़ गई। बाल विकास पुष्टाहार विभाग के निरीक्षण में गोदाम खोलवा कर देखा तो छत से पानी टपक रहा था। इसमें दाल सहित अन्य सामान रखा था। उन्होंने सफाई कराने का आदेश दिया। बीसी सखी समूह की सदस्यों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करते हुए मानदेय के संदर्भ में पूछताछ की। भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत होकर उसके समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, मुराहू राजभर, खरभू चौहान, शशिकांत शर्मा, अतुल कुमार तिवारी मोनू, जगदीश सिंह, ओमकार सिंह, मनीष वर्मा, दुर्गेश सिंह, सरोज देवी, राजेश सिंह, लहजू कुशवाहा, चंद्रकांत सिंह, हनुमान कुशवाहा, नीतू जायसवाल, अजय राय के अलावा मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, बीडीओ, सीडीपीओ, प्रभारी एडीओ पंचायत अजय कुमार, उपेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें