फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर नगर पहुंचे डीएम, जल निकासी के लिए बनेंगे दो नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कई दिनों की बारिश के कारण शहर के चंद्रशेखर नगर कालोनी में नाला का पानी घुस गया था। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। लोगों ने इस बारे में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से शिकायत की। जिला धिकारी गुरुवार को चंद्रशेखर नगर की परेशानी जानने खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कालोनी के नाले की स्थिति देखी। कालोनी के दोनों सिरे पर जलजमाव की स्थिति देख वहां दो नाला बनवाने की व्यवस्था कर रहे हैं। जिनको नगर पालिका के नाले के साथ जोड़ा जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सह अभियंता अजय मौर्या ने बताया कि दोनों नालों के बीच की दूरी 230 मीटर लंबी है। जमीन रेलवे की है इसलिए उनके अधिकारियों से बातचीत करके जमीन लेने की कवायद शुरू कर दी गई है। आज रेलवे के अधिकारियों से इस बारे में बात हुई है। उनकी जमीन जल निकासी की व्यवस्था करने की स्वीकृति मिलते ही विभाग अपना काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें