फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे में बिहार वापस किए गए डेढ़ दर्जन शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू को देखते हुए बिहार से सटी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सोमवार की रात करीब डेढ़ दर्जन बिहार से यहां अंतिम संस्कार को आने वाली शव को करहिया पुलिस पिकेट से वापस कराया गया था। इसके अलावा गंगा के चार क्षेत्रों का एसडीएम पेट्रोलिंग करेंगे और तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेंगे। इसके अलावा अब गंगा घाटों पर जहां वीडियोग्राफी कराई जाएगी, वहीं पुलिस की भी तैनाती होगी। जिले के गंगा घाटों पर काफी संख्या में शव मिलने की सूचना पर जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाना शुरु कर दिया है। बिहार प्रांत से लाकर जिले के सटे इलाकों के श्मशान घाटों पर शवों का अंतिम संस्कार करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। पूरी मुस्तैदी के साथ पुलिस भी तैनात कर दी गई है। डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से सख्ती से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें