फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी देख बिफरे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी देख वह भड़क उठे और सीएमओ और सीएमएस को फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल को ऑक्सीजन युक्त उपलब्ध एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थापित ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां साफ-सफाई की दयनीय व्यवस्था को देख उनकी त्योरी चढ़ गई। सीएमओ और सीएमएस को साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। परिसर में इधर-उधर रखी गिट्टी-बालू और वाहनों को खड़ा देख नाराजगी जताई और सिर्फ एंबुलेंस को आने की इजाजत देने का निर्देश दिया। चिकित्सा व्यवस्था का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी इमरजेंसी वार्ड में भी पहुंचे। वहां पर चिकित्सा व्यवस्था को देखते हुए कुछ मरीजों से ऑक्सीजन आदि सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद कोरोना वार्ड में पहुंचे। यहां व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। आरओ मशीन से पानी फैलता देख उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल का निरीक्षण करते समय तक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ही कर्मियों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें