फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल का जायजा लिया

विज्ञापन
हेतिमपुर गांव स्थित महिला महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम रमेश मौर् - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित महिला महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना एवं रवानगी स्थल का सोमवार को एसडीएम सेवराई एसडीएम रमेश मौर्य ने निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने मतगणना स्थल और रवानगी स्थल पर बैरिकेडिंग की रूपरेखा तैयार कर उसके अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया। बताया कि मतगणना के लिए न्याय पंचायतवार टेबुल लगाए जाएंगे और एक-एक कर गांव की गिनती होगी। इसके लिए तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। स्ट्रांग रूम एवं वायरलेस सेट को भी व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। महाविद्यालय में इधर उधर रखी बल्लियों को हटवाने सहित पूरे परिसर में टेंट लगाने के साथ साफ-सफाई ठीक से कराने का आदेश दिया। शौचालय एवं पेयजल की पुख्ता व्यवस्था रखने का निर्देश दिया और वाहनों को खड़े करने के लिए बनाए गए स्थान को देखा। इस अवसर पर आरओ दिलीप, दिलीप शुक्ला बीडीओ हरीनारायन कोतवाल रविंद्रभूषण मौर्य तहसीलदार आलोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें