फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड की सलामी के बाद एसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

विज्ञापन
पुलीस लाइन में निरीक्षण करते एसपी डाॐ ओमप्रकाश सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
ग़ाजीपुर। शक्रवार को पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह पुलिस लाइन पहुंचे। सबसे पहले परेड की सलामी ली। इसके साथ ही विभिन्न जगहों की रूटिन के तहत सप्ताहिक जांच किया। वह पुलिस कंट्रोल में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही समस्याओं का जाना। इसके साथ ही क्वार्टर गार्ड एवं बैरक की चेकिंग की। इस बीच पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों के लिए निर्माणाधीन आवास एवं बैरकों का निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक परेड की सलामी लेने के बाद शुक्रवार को सीधे शस्त्रागार पहुंचे। वहां असलहों के रख-रखाव की जानकारी ली। इसके बाद जीपी स्टोर, यूपी 112 की जानकारी हासिल की। पुलिस लाइन मेें खड़ी एवं निरंतर चलने वाले वाहनों के बारे में परिवहन शाखा का निरीक्षण कर जाना। वहां वाहनों की स्थिति देखने के बाद उन पर खर्च होने वाले ईंधन के बारे में जानकारी ली। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों के लिए लाइन में बने बैरक का भी हाल जाना। ठंड के समय पुलिस कर्मियों को रहने में किसी तरह की समस्या के बारे में मौजूद पुलिस कर्मियों से बात की। कुछ सिपहियों ने अपनी समस्याएं एसपी को बताई, जिसका उन्होंने तत्काल समाधान करने को कहा। पुलिस लाइन में चल रहे पुलिस कैंटीन एवं भोजनालय की व्यवस्था एवं भोजन की गुणवत्ता की जांच की। कहा कि कैंटिन में बनने वाला नाश्ता व भोजन पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस कर्मियों के बीमार पड़ने एवं उनके परिवार के इलाज के लिए संचालित पुलिस अस्पताल का हाल जानने एसपी वहां पहुंचे। बदलते मौसम में बीमार पड़ने वाले पुलिस कर्मियों के इलाज की सुविधा एवं दवाओं के बारे में पूछताछ ऋिया। इसके बाद पुलिस लाइन में चल रहे आवसों के निर्माण कार्य तथा उसमें प्रयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। इस बीच आरआई को साफ -सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। अन्य जगह खामियां मिलने पर संबधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें