नगर के रोडवेज डिपो में वाराणसी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय निरीक्षण करते हुए।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। राज्य सड़क परिवहन निगम के वाराणसी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने शुक्रवार को रोडवेज के स्थानीय डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिपो के कार्यालय भवन, टायर शाप आदि का जायजा लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी की। बसों की बराबर मरम्मत हो रही है अथवा नहीं, इस बारे में अधिकारियों अधिकारियों से पूछताछ भी की। इस दौरान उन्होंने बसों के सभी टायरों में प्रतिदिन हवा चेक करने की हिदायत भी दी। साथ ही आगाह किया कि बसों की देखरेख में लापरवाही पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने डिपो के चालकों एवं परिचालकों को एकत्र कर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दुर्घटना रहित संचालन करने के संबंध में शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्थानीय डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश कुमार पांडेय, सीनियर फोरमैन शिव बदन कुशवाहा, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।