फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा में रखें भोजन-पानी का इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ठंड को देखते हुए शहर में बनाए गए रैन बसेरों का रविवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने आईटीआई चौराहा, विकास भवन, स्टीमर घाट और रेलवे स्टेशन, रोडवेज, लंका बस स्टैंड एवं जिला चिकित्सालय में बनाए जाने वाले रैन बसरों का निरीक्षण किया। आईटीआई चौराहा विकास भवन पर बने रैन बसेरा में साफ-सफाई नहीं दिखने पर नाराजगी जताई और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। रेलवे स्टेशन, रोडवेज, लंका बस स्टैंड एवं जिला चिकित्सालय में 10 नवंबर तक रैन बसेरा का निर्माण पूरा करने को कहा। उन्होंने ईओ को रैन बसेरा में ठहरने वाले लोगों के लिए भोजन, पानी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार मुकेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल और ईओ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें