फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जन भर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। उप जिलाधिकारी कासिमाबाद भारत भार्गव ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों जगहों को मिलाकर दर्जन भर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उपजिलाधिकारी के निरीक्षण से हड़कंप मच गया। नवागत उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार को अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में संचालित टेरी मेडिसिन का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी ने प्रसूता कक्ष मेडिसिन विभाग के साथ उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। यहां पर आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने तहसील का निरीक्षण किया। यहां भी कुल छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने यहां अनुपस्थित कर्मचारियों की तहसीलदार कासिमाबाद से रिपोर्ट मांगी है। इस कार्रवाई से तहसील परिसर से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें