फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंकलाबी नौजवान सभा ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंकलाबी नौजवान सभा (इंनौस) के कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी आह्वान पर सोमवार अपराहन सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इंनौस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार पर रोजगार देने में वादाखिलाफी का आरोप लगाया। सभा में इंकलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने कहा कि महंगाई पर लगाम लगाने का वादा करके सत्ता में आई मोदी सरकार में आवश्यक वस्तु तथा डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, सरसों तेल की कीमत आसमान छू रही है। महंगाई पर रोक लगाने के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी दर पिछले 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करके आई मोदी सरकार आंकड़ों में उलझाकर रोजगार देने के सवाल से वादाखिलाफी कर रही है। सिर्फ उत्तर प्रदेश में 25 लाख विभिन्न विभागों में सरकारी पद खाली पड़े हैं। पीएम छह माह में नियुक्ति देने की बात करते हैं लेकिन छह वर्ष में भी नियुक्ति पूरी होती नहीं दिखाई देती है। योगी सरकार द्वारा विज्ञप्ति की गई एक भी भर्ती आयोग द्वारा अभी तक पूरी नहीं की गई। उन्होंने लाखों की तादाद में खाली पड़े सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु करने की मांग की। आइसा नेता आलोक कुमार रोहित ने कहा कि भारत में मोबाइल फोन की गैरकानूनी निगरानी नई बात नहीं है। उन्होंने पेगासस जासूसी कांड के लिए जिम्मेदार गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। धरने में शामिल कार्यकर्ता कीमतों में बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगाओ, पेगासस जासूसी कांड की जांच कराओ आदि नारे लगा रहे थे। धरने में प्रदीप कुमार, संजय बिंद, शकुंतला, रिंकू, योगेंद्र भारती ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें