फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद गए बाहुबलियों के दिन : वीरेंद्र मस्त

विज्ञापन
सोनाड़ी में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन करते सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त । - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
भांवरकोल। क्षेत्र विकास निधि योजना से करीब दस लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्व. शिवदत्त राय, धर्मपत्नी फूलमती देवी की स्मृति में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण गौरव की बात है। सांसद ने राजनीति के गिर रहे स्तर को देश के लिए खतरनाक बताया। कहा कि इस समय राजनीति पर भरोसे का संकट मंडरा रहा है। यह किसी भी दशा में ठीक नहीं है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिसने कभी खेती किया ही नहीं वह किसानों का भला सोच भी नहीं सकता। कहा कि पैसे एवं पिस्तौल के बल पर राजनीति करने वाले बाहुबलियों का समय अब लद गया। इस दौरान कृष्णबिहारी राय, बृजेंद्र सिंह, नथुनी सिंह, विनोद राय, सतीश राय, अखिलेश सिंह, जयकृष्ण राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कपिलदेव राय तथा संचालन शशांक शेखर राय ने किया। वीरेंद्र राय ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें