थाना क्षेत्र के करदह कैथवली चट्टी पर आटो की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के महुली रामगढ़ निवासी दीनबंधु यादव (29) चचेरे भाई आरपी यादव के साथ बाइक से बीते चार मई की शाम मौसी के घर जा रहे थे। गाजीपुर- मऊ मार्ग के करदह कैथवली चट्टी के सामने आटो की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आटो लेकर चालक भाग गया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को मऊ स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देर रात दीनबंधु यादव की मौत हो गई। जबकि चचेरे भाई का उपचार चल रहा है। परिजन शव लेकर थाने आए। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन पांच मई को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मुकदमा दर्ज किया।