गाजीपुर। संस्था डिप्रेस्ड कम्युनिटी डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से सैयदबाड़ा स्थित एक पैलेस में सेमिनार का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि वाहनों को चलाने के दौरान हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। वाहनों को तेज रफ्तार न चलाएं। अध्यक्षता करते हुए सुल्तान नाहिद खान ने कहा कि नियमों का पालन कर दुर्घटना से बचा जा सकता है। फाउंडेशन के आमिर अहमद ने भी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर राघवेंद्र ओझा, रफी सिद्दीकी, प्रीति कश्यप, नंदलाल आदि उपस्थित थे। अंत में उपस्थित लोगों को मास्क का वितरण किया गया।