फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा और आत्मरक्षा की दी जा रही जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता तथा सुरक्षा के लिए रविवार को दूसरे दिन मिशन नारी शक्ति का कार्यक्रम जारी रहा। इसमें 22 महिलाओं ने आनलाइन भाग लेकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत सेेफ टच, अन सेेफ टच और घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के दौरान मीना मंच, जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम और मीना अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिश्चंद्र सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान में 15 लाख बालिकाएं मीना मंच का नेेतृत्व कर रही हैं। उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। बच्चों के साथ होने वाली हिंसा, यौनिक हिंसा और छेड़छाड़ से संबंधित आवश्यक जानकारी एव दिशा-निर्देश बालिकाओं को दिए जा रहे हैैं। जिला पर एसआरजी, डायट मेंटर के माध्यम से विद्यालयों से संपर्क कर व्हाट्सऐप एवं आनलाइन के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कोई भी समस्या आती है तो इसके निदान के लिए जिला समन्वयक बालिका शिक्षा से संपर्क कर सकते हैं। रविवार को जिन नोडल अधिकारियों ने आनलाइन जुडकर कार्यक्रम में भाग लिया उनमें सरिता यादव, सोनी गुप्ता, हिमानी चौधरी, अर्शी हुसैन, दुर्गेश कुमारी, रीतू राय, खातेमुन निशा, अर्चना श्रीवास्तव, सुभन चौहान, प्रियंका मौर्य, प्रीति सिंह, शीला सिंह, शीला और कविता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें