भाकपा माले की ओर से जिला स्तरीय कैडर कंवेंशन लंका स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई की मार सबसे ज्यादा गरीबों और मजदूरों पर है। राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि भाजपा देश के लिए खतरा बन गई है। देश एवं प्रदेश में बेरोजगारी काफी गुना बढ़ गई है। महंगाई की सबसे ज्यादा मार गरीबों, मजदूरों एवं किसानों पर पड़ रही है। युवा रोजगार के लिए सड़क पर है। कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन बहाली के सवाल को लेकर परेशान है। जबकि केंद्र-प्रदेश सरकार इस बदहाल व्यवस्था के बल पर तीसरी कोरोना लहर से लड़ने का ढिंढोरा पीट रही है। अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि संसद का विशेष सत्र शुरु होने जा रहा है। हर रोज तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने 19 जुलाई को दिल्ली में आयोजित संसद भवन प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान राजेश वनवासी, योगेंद्र भारती, नंदकिशोर बिंद, गुलाब सिंह, जगबली राजभर, चंद्रावती देवी, मंजू गोंड, विजयी वनवासी, लालजी वनवासी, कन्हैया बिंद, मोती प्रधान एवं रामप्यारे राम ने विचार व्यक्त किया।