फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 11वीं से आज पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बना भारत

विज्ञापन
जखनिया कस्बा सिथत इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करतीं राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत। स
विज्ञापन
जखनिया। क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज के परिसर में केंद्र सरकार की ओर से आवश्यक वस्तुओं में जीएसटी दरों में की गई कटौती को लेकर बुधवार को सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा की सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने जीएसटी पर मिली छूट के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि पूरे देश में सम्मेलन आयोजित कर लोगों को इससे अवगत कराया जा रहा है। भारत 11वीं से आज पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कर प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में सरकार की यह एक ऐतिहासिक पहल है। दो सेवा कर का स्लैब बनाकर रोजमर्रा की चीजों को कर से मुक्त किया गया है। इससे व्यापारी और ग्राहकों दोनों को लाभ मिल रहा है। आने वाले प्रमुख त्योहारों पर लोगों को कर मुक्त होकर अधिक से अधिक खरीदारी करने का तोहफा भी मिल गया है। कहा कि हम कभी ब्रिटेन के गुलाम थे आज उसे पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पारसनाथ राय, प्रमोद वर्मा, राजेश भारद्वाज ने भी विचार व्यक्त किया। इसके अलावा भानूप्रताप सिंह, विपिन सिंह, अनिल पांडेय, प्यारेलाल यति, दयाशंकर सिंह, अशोक गुप्ता, अशोक जायसवाल, मुराहू राजभर, शशिभूषण सिंह, अजय बरनवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें