फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर एवं पटरी की बढ़ाई जा रही क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। दानापुर रेलखंड के बिहार के बक्सर से गहमर स्टेशन तक के रेल पटरी एवं स्लीपर बदलने का कार्य प्रगति पर है। ट्रेन की रफ्तार में वृद्धि के लिए स्लीपर एवं पटरी की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। वहीं पटरी एवं स्लीपर जर्जर और पुराने हो गए है। इस कारण से इन स्लीपर को बदलने का कार्य रेलवे प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है। मालूम हो कि पूर्व में पटरियों पर ट्रेन अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे के तक ही दौड़ती थी, लेकिन वर्तमान समय में ट्रेनों की गति में इजाफा कर 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलाए जाने की योजना है। यही कारण है कि पुराने स्लीपर एवं पटरियों को बदला जा रहा है, जिससे ट्रेनों को इन पटरियों के निर्धारित गति से दौड़ने में कोई दिक्कत न आए। इस संबंध में यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि ट्रेनों की गति को बढ़ाया जाना है। पुराने पटरी पर 52 केजी प्रति मीटर भार की ट्रेन चलती थी। जिसको बढ़ाकर 60 केजी प्रति मीटर भार सहने वाले स्लीपर और पटरियों को लगाया जा रहा है। इससे ट्रेनों को 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलाये जाने में दिक्कत नहीं आएगी। रेलवे की ओर से एक रूटीन काम है इस तरह के कार्य रेलवे द्वारा लगातार कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें