फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, कीवी व बकरी के दूध के दाम में आया उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजीपुर। मौसम परिवर्तन के साथ ही डेंगू, वायरल फीवर, टायफाइड आदि मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक जिला अस्पताल में प्रतिदिन 20 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से कीवी, बकरी के दूध, नारियल पानी व पपीते के दाम में उछाल आया है। बाजार में कीवी लगभग 240 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। एक पीस की कीमत 25 से 30 रुपये हैं। वहीं 250 ग्राम बकरी का दूध लोग 50 से लेकर 100 रुपये में खरीद रहे हैं। नारियल पानी 50 से 70 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। कच्चा पपीता लगभग 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। पपीते की पत्ति लोगों को बड़ी मशक्कत से मिल रही है। चिकित्सकों के अनुसार कीवी ल्यूटिन से भरपूर होता है। यह सेरोटोनिन का प्रमुख स्रोत है। वहीं नारियल पानी के सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है। बकरी के दूध में लिनोलिक एसिड पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। पपीते का सेवन पाचन क्रिया के लिए रामबाण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें