फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सुहेलदेव की शौर्यकथा उच्च शिक्षा में करें शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के इंदौर गांव में मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा है कि महाराज सुहेलदेव राजभर की जीवनगाथा और शौर्यकथा को उच्च शिक्षा के पाठयक्रम में शामिल किया जाए। पूर्व के इतिहासकारों ने महाराजा सुहेलदेव राजभर के इतिहास को छिपाने का प्रयास किया। लेकिन आज देश और प्रदेश का हर बच्चा उनके शौर्य से वाकिफ है। कहा कि सपा नेता सिर्फ वोट के लिए महापुरुषों का नाम लेते हैं। वोट मिल जाने के बाद महापुरुषों का अपमान करने में तनिक भी शर्म नहीं करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर आम और खास महाराजा सुहेलदेव के शौर्य को जान चुका है। गुमनामी की जिंदगी बसर कर रहा राजभर समाज जग गया है। आज गरीब वंचित समाज की मूलभूत परेशानी शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार है। समाज में शांति एवं समानता की सबसे ज्यादा जरूरत है। सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होना चाहिए। देश में सब को एक समान अनिवार्य एवं फ्री शिक्षा मिलनी चाहिए। प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की लड़ाई पार्टी और तेज करेगी।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सपा महापुरुषों का अपमान कर रही है। महापुरुषों के चित्र सपा चुनाव के लिए लगाती है। सपा ने अपने कार्यक्रमों से महाराजा सुहेलदेव राजभर का चित्र हटाया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अपने इतिहास को बचाने के लिए और जातिवार जनगणना, सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट, एक समान अनिवार्य एवं फ्री शिक्षा, गरीबों को फ्री इलाज, शराबबंदी, राजभर समाज को एसटी में शामिल करने के लिए संघर्ष सदन से सड़क तक कर रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम में सुभासपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव, जयलाल राजभर, शिवकुमार यादव, हरेंद्र राजभर, शमशेर राजभर, उमरावती सिंह, रविंद्र राजभर, विनोद पासवान, दिनेश राजभर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर एवं संचालन जिला महासचिव जयलाल राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें