वृहद गोसंरक्षण केंद्र कुसेहरा तिलाड़ी की भूमि पूजन के दौरान हवन में आहुति देतीं ब्लाक प्रमुख मर
गाजीपुर। मरदह विकासखंड के कुसेहरा में सोमवार को वृहद गो संरक्षण केंद्र का लोकार्पण प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने लखनऊ से वर्चुअल मोड से किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार शाही ने बताया कि वृहद गोसंरक्षण केंद्र का पशुपालन विभाग द्वारा 1.6 करोड़ की लागत से 01.214 हेक्टेयर भूमि पर कराया गया है। इसकी क्षमता 400 निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने की है। कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा वृहद गोसंरक्षण केंद्र में 100 गोवंशों की क्षमता के चार शेड, भूसा गोदाम एवं कार्यालय आदि बनाया गया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह, ग्राम प्रधान रमाकांत यादव, खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद