फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने जौहरगंज श्मशान घाट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने बुधवार को सैदपुर के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर जलाए जा रहे शवों का सही हिसाब-किताब रखने और महाकाल स्थल के आसपास पास की जगहों को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अधजले शवों को गंगा में हरगिज न प्रवाहित किया जाए। सैदपुर के ईओ संतोष कुमार मिश्रा को घाटों की साफ-सफाई तथा उपजिलाधिकारी सैदपुर विक्रम सिंह को घाट की निगरानी करने का निर्देश दिया। शवों को जलाने के लिए घाट पर स्थित दुकानदारों को लकड़ियां उचित मूल्य पर बेचने को कहा। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने गंगा में बहकर आते हुए शवों की तत्काल सूचना प्रशासन को देने का निर्देश दिया। इस दौरान सैदपुर के सीओ बीएस वीरकुमार, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, कोतवाल राजीव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें