फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नातिया मुशायरे में शायरों ने बांधा समां, देर रात तक गूंजते रहे कलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलूसे मोहम्मदी के समापन के बाद रविवार रात ग्राम सभा गंगौली में मदरसा इस्लामिया के पास नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रोता पहुंचे। शायरों ने नातिया कलाम पेश कर समां बांध दिया। देर रात तक श्रोता कार्यक्रम में डटे रहे और प्रस्तुतियों की सराहना की। मुशायरे में फारूक दिलकश, दिल खैराबादी, आजाद साहिल, रेयान मऊवी और असद आजमी समेत अन्य शायरों ने नातिया कलाम पेश किए। एक के बाद एक प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा, परवेज अख्तर उर्फ धन्नू, अंजुमन मोहम्मदिया के सदर नईम सिद्दीकी, डॉ. जिया असलम, सैफ असलम उर्फ राजू, सलीम उर्फ उदा और मैनेजर मिन्हाज अंसारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें