फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के प्रभारी बोले, प्रतिदिन करीब 11 सौ लोगों को लगाया जा रहा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड टीकाकरण करवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों का रजिस्ट्रेशन पहले से न होने के कारण कार्य धीमी गति से हो रहा है। पड़ोसी जिले चंदौली सहित दूरदराज के गांवों से भी लोग कोविड टीकाकरण के लिए नगर में ही आ रहे हैं। इससे चार सेंटर बनाने के बावजूद काफी भीड़ हो रही है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल की सहायता लेनी पड़ रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार सेंटर बनाए गए हैं। इसमें एक सेंटर पर 45 वर्ष से ऊपर के पुरुष तथा दूसरे सेंटर पर 45 वर्ष से अधिक की महिलाओं को टीका लगाया जा रहा है। इसी तरह तीसरे केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के युवा एवं चौथे सेंटर पर 18 वर्ष से अधिक की युवतियों को अलग-अलग टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर चार सेंटर बनाने से टीकाकरण के लिए आए लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से व्यवस्था दुर्व्यवस्था में बदल जा रही है। पुलिस की मदद से सभी सेंटरों पर लोगों को कतार में खड़ा कराया गया। इसके बाद कतार से सभी लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाता है। इससे अस्पताल खुलने के समय से पहले ही लोग कतार में लगना शुरु हो जाते हैं। सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट गई लेकिन वैक्सीन की संख्या पर्याप्त नहीं होने से कई लोगों को निराश लौटना पड़ा। टीकाकरण करवाने कतार में खड़े लोगों ने कहा कि वे कई दिन से टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं लेकिन टीका नहीं लग पा रहा है। लोगों ने टीकाकरण सेंटरों की संख्या बढ़ाने और पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करवाने की मांग की। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रविरंजन ने बताया कि लोगों की भीड़ को देखते हुए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टोकन देकर टीकाकरण किया जा रहा है। बताया कि दूसरे जिले से भी लोग यहां आ रहे हैं। इस कारण से दिक्कत हो रही है। प्रतिदिन करीब 11 सौ लोगों को टीका लगाया जा रहा है। बावजूद इसके टीकाकरण में दिक्कत आ रही है। कई लोग बिना टीकाकरण करवाए ही वापस चले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें