फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें चार दिन में सुधारें, ट्रांसफारमर 48 घंटे में बदलें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आगामी त्योहारों एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिला पंचायत के सभागार में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत, अग्निशमन, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका-नगर पंचायत, जल निगम (ग्रामीण), रेलवे, देवकली पंप कैनाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, यातायात, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के उपस्थित अधिकारियों को बिंदुवार उनके कार्यों एवं दायित्वों का बोध कराया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने लोक निर्माण विभाग को जिले में खराब एवं जर्जर सड़कों, रोड के किनारे पटरियों को एक अभियान चलाकर चार दिनों के भीतर गड्ढामुक्त कराने का निर्देश दिया। कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत भी अपने से संबंधित सड़कों को सही कराते हुए चलने योग्य बनाएंगे। उन्होंने एआरटीओ और पुलिस विभाग को सप्ताह में दो दिनों का अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़कों पर बिना वजह बनाए गए ब्रेकर को हटवाने को कहा।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को त्योहार के मद्देनजर जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए मिठाई, खोवा एवं मसालों का सैंपल लेकर जांच का निर्देश दिया। कहा कि गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, फॉगिंग, चूना छिड़काव एवं लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। छठ पूजा के दौरान सभी ईओ गंगा किनारे घाटों पर बैरिकेटिंग, लाइटिंग, चेंजिग रूम, नाव एवं गोताखोर की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा लें।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया गया कि जिले में विद्युत सप्लाई की पर्याप्त व्यवस्था रहे। खराब ट्रांसफार्मरों को हर हाल में 48 घंटे में बदला जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि.रा. अरुण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशीललाल श्रीवास्तव, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एसपीआरए अभिषेक भारती, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनंद मिश्रा, सभी क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टी आठ तक निरस्त
गाजीपुर। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिया कि त्यौहारों के मद्देनजर लगने वाले पटाखे की दुकानों को आबादी से दूर खुले स्थलों पर ही लगाया जाए। इसके लिए पूर्व में स्थलीय सत्यापन कर लिया जाए। आबादी के अंदर कोई भी पटाखे की दुकान लगाई जाती है तो उसके लाइसेंस को निलंबित कर दिया जाए तथा पटाखे की दुकानों पर सुरक्षा के दृष्टिगत बालू, फायर निरोधक सिलेंडर, मिट्टी अवश्य रखी जाए। बिना लाइसेंस कोई भी पटाखे की दुकान नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जिले में भ्रमणशील रहेंगी। अगर कहीं भी किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो तत्काल मौके पर पहुंचेगी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जिले में एंबुलेंस सेवा दुरुस्त रखते हुए बर्न वार्ड को सक्रिय रखने को कहा। उन्होंने चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर वाइज लगाते हुए सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टी आठ नवंबर तक निरस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें