फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधेे रोप कर बताई महत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय एनसीसी के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर एवं लेफ्टिनेंट अंगद प्रसाद तिवारी के आवास परिक्षेत्र में सागौन के 100 पौधे रोपे गए। इस दौरान पौधो की देखभाल का संकल्प लिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद कुमार ने पौधा रोप कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो हमें पेड़-पौधों की सुरक्षा करनी होगी। लेफ्टिनेंट डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने वृक्ष की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जीवन के लिए इसे अनिवार्य बताया। कार्यक्रम में सीनियर अंडर आफीसर कृष्णा शर्मा, सचिन सिंह यादव, आकाश यादव, प्रकाश यादव, उपकार यादव, विकास सिंह, रोहित कुमार मौर्या, नंदगोपाल पांडेय, आनंद कुमार और गौतम यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें