गाजीपुर। स्वास्थ्य कर्मियों को 16, 22, 28 और 29 जनवरी को कोविड टीकाकरण कर प्रतिरक्षित किया गया। अब चार और पांच फरवरी को शेष स्वास्थ्य कर्मियों को नौ ब्लॉकों (बाराचवर, बिरनो, देवकली, गोड़उर, करंडा, मनिहारी, मरदह, सादात और रेवतीपुर स्वास्थ्य केंद्र) पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही पांच फरवरी को होने वाले टीकाकरण दिवस पर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और पुलिस, राजस्व और नगर पालिका कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इन सभी लाभार्थियों का टीकाकरण पांच फरवरी से जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और पुलिस लाइन पर किया जाएगा। इसके लिए 6793 लाभार्थियों का डाटा कोविन पोर्टल पर पंजीकृत किया जा चुका है।