फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फोटो-शौर्य जागरण यात्रा का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में रामनगरी अयोध्या से प्रारंभ होकर सोनभद्र होते हुए काशी के लिए निकली शौर्य जागरण यात्रा सोमवार की सुबह शहर से सैदपुर तहसील मुख्यालय की ओर गई। जहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विहिप, बजरंग दल एवं विचार परिवार के सदस्यों ने जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ पुष्प वर्षा कर एवं यात्रा में शामिल लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। शौर्य जागरण यात्रा के भव्य स्वागत के बाद यात्रा भ्रमण करते हुए नगर के पक्काघाट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर पहुंची। वहां पर भी छात्र एवं छात्राओं ने शौर्य जागरण यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं, यात्रा में शामिल विजयगढ़ दुर्ग के गुरुपीठ पूज्य संत ध्यानानंद गिरी महाराज ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हिन्दू समाज जागरूक होकर अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट हो। कुछ शक्तियां साजिश करके हिन्दुओं के मान-सम्मान एवं स्वाभिमान पर कुठाराघात कर रही हैं।
कहा कि जिस सनातन धर्म ने संपूर्ण विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् का उद्बोध कराया, जिस सनातन ने विश्व बंधुत्व का बोध कराया। आज उसी सनातन के प्रति दुर्भावना फैलाई जा रही है। आवश्यकता इस बात की है कि संपूर्ण हिन्दू समाज एकजुट होकर राष्ट्र और धर्म की रक्षा करके इन शक्तियों का मुंहतोड़ जवाब दे। इस अवसर पर पूज्य संत ध्यानानंद गिरी, शिवधारी दास महाराज, कृष्णानंद गिरी महाराज, भोलदास गिरी महाराज, यात्रा प्रमुख सत्यप्रताप, आंनद, यात्रा पालक कृष्ण गोपाल, मुकेश, संदीप, विभाग संगठन मंत्री सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें