फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नौ वर्ष से जमीन पर अवैध कब्जा, समस्या का नहीं हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ वर्ष से जमीन पर अवैध कब्जा, समस्या का नहीं हुआ निस्तारण
विज्ञापन

नौ वर्ष से जमीन पर अवैध कब्जा, समस्या का नहीं हुआ निस्तारण
कोतवाली में थाना दिवस पर पहुंचे फरियादी, प्रार्थना-पत्र पर आईजी ने की सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जमीन पर नौ वर्ष से दबंगों का अवैध कब्जा है। तीन बार थाना दिवस तो एक बार संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना-पत्र दिया गया, लेकिन सिर्फ आज तक आश्वासन ही मिला। जमीनी हकीकत तो यह है कि सिर्फ प्रार्थना-पत्र लेकर रख लिया जाता है और निस्तारण के लिए आस लगाकर बैठे रहिए कुछ नहीं होता। उक्त बातें कोतवाली फरियाद लेकर पहुंचे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त मंगला प्रसाद नहीं कही। यहीं नहीं घरेलु हिंसा से परेशान पीड़िता राची तिवारी ने बताया कि ससुर घर में नहीं रहने देते हैं। न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। सीओ के यहां के बयान दर्ज कराना है। ऐसे में सुसर द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है। ऐसे में न्याय के लिए थाना दिवस पर पहुंची थी, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। इसके अलावा गहमर कोतवाली थाना दिवस पर पहुंचे मनिया गांव निवासी मकसूद खान ने बताया कि बीते एक वर्ष से चकरोड की समस्या को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर थाना दिवस पर चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं सका है। वहीं गहमर निवासी भरत सिंह ने बताया कि जमीन की समस्याओं को लेकर थाना दिवस पर आयोजित अधिकारियों के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया। बावजूद अब तक संबंधित अधिकारियों की ओर से ठोस नहीं उठाया गया। शहर कोतवाली में सुबह 11 बजे वाराणसी रेंज के आईजी के सत्यनारायण और एसपी ओमवीर सिंह कोतवाली पहुंचे। वहां पहुंचे फरियादियों की एक-एक करके फरियाद सुनी। साथ ही संबंधित विभागीय कर्मियों को निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। गहमर संवाददाता के अनुसार कोतवाली परिसर में नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया एवं कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान आए 11 फरियादियों में से तीन फरियादियों की समस्याएं मौके पर निस्तारित की गई। कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय सुबह 9.57 बजे पहुंचे और मातहतों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। सुुबह 10.30 बजे नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया थाना पहुंच गए थे। विभिन्न थानों पर भी फरियादियों के प्रार्थना-पत्रों पर सुनवाई करने के साथ निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें